Hindi Divas

Hindi Divas:

                               “हिंदी ही तो भारत की एकता और अखंडता की पहचान है,
                        हिंदी भाषा तो मेरे देश की शान और जान है।”

          हम हिंदुस्तानी इस पंक्ति को हर जगह बड़े ज़ोर-शोर से गाते हैं। यह पंक्ति हम हिंदुस्तानियों के लिए अपने आप में एक विशेष महत्त्व रखती है। हर वर्ष १४ सितम्बर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है | हिंदी भाषा के प्रति सम्मान प्रकट करने के हेतु हर साल एम.एस.बी. एज्युकेशनल इंस्टिट्यूट में हिंदी दिवस  उत्साह से मनाया जाता  है |इस अवसर पर  विविध गतिविधियाँ कराई गई जैसे हस्त लेखन प्रतियोगिता, कथाकथन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, कहानी लेखन प्रतियोगिता, चित्र देखकर मुहावरें पहचानिए आदि | हिंदी साहित्य से जुडे कुछ रोचक सवालों पर आधारित क्विज़ के माध्यम से छात्रों को हिंदी भाषा के बारे में जानकारी भी मिली तथा उसे हल करने में आनंद भी आया | 

   सुबह की सभा में छात्र द्वारा हिंदी विषय के बारे में कुछ महत्त्वपूर्ण तथ्य  बताए गए, हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा कैसे और क्यों मिला  इसके बारे में भी जानकारी दी गई | 

इन सभी गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य छात्रों में कल्पनाशक्ति, रचनात्मक शक्ति का विकास, तथा शब्द भंडार में वृद्धि कराना था |हस्तलेखन प्रतोयोगिता के माध्यम से छात्रों को सुलेख शिक्षा का एक महत्त्वपूर्ण अंग है यह समझाना था| कहानी के माध्यम से छात्रों को सृजनात्मक,गहन विचार की और प्रवृत्त कराना था जिससे छात्रों के ज्ञान में वृद्धी हुई तथा उन्हें आनंद भी आया l

  • Centre:MSB Pune
  • Date:14 Sep,2021
Share:

Featured News: